टूंडला। नगर के रेलवे एरिया स्पोर्ट ग्राउंड में चल रहे स्वर्गीय हरीशंकर दीक्षित स्मृति अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को आगरा की जेएस ढिल्लन एकेडमी व दिल्ली की टीमों के मध्य क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। दिल्ली की टीम ने आगरा को 26 रनों से मात देते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश पा लिया।
रविवार को खेले गए मैच में दिल्ली ने टॉस जीकर पहली बल्लेबाजी की। टीम 23.3 ओवर में 132 रन पर आल आउट हो गई। तुषार ने 34, दीपक व हर्ष ने 20-20 रनों का योगदान दिया। जेएस ढिल्लन एकेडमी के गेंदबाज अभिजीत ने 4 तथा आर्यन व तेजेंद्र ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आगरा की जेएस ढिल्लन एकेडमी की टीम मात्र 16.5 ओवर में 107 रन ढेरा हो गई।
तेजेंद्र ने 34, जयवीर ने 20 व अमन ने 14 रन बनाए। दिल्ली के गेंदबाज बबलू ने चार, हर्ष ने दो विकेट लिए। अंपायरिंग डीके दीक्षित व वरुण सोलंकी ने की। कमेंट्री अरविंद और स्कोरिंग अन्नू ने की। मुख्य अतिथि राजीव मिश्रा ने दिल्ली के गेंदबाज बबलू को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया। संजीव दीक्षित, जावेद अली, सचिन दिवाकर, दीपा सैनी, करुआ, संजय मेवाती आदि मौजूद रहे।
इटावा व अलीगढ़ के बीच पहला सेमीफाइनल आज
टूंडला। रेलवे खेल मैदान परा खेले जा रहे अभा क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को इटावा की मोती झील व अलीगढ़ की जादौन राइडर के मध्य पहला सेम फाइनल मैच खेला जाएगा। यह जानकारी आयोजक देवेंद्र दीक्षित ने दी है।