फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीईआईः दीक्षांत समारोह में 153 निदेशक पदक दिए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। दयालबाग शिक्षण संस्थान (डीईआई) का 40 वां दीक्षांत समारोह 12 फरवरी को शिक्षा स्रोत भवन (दीक्षांत सभागार) में दोपहर 02:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस बार 153 छात्र-छात्राओं को निदेशक पदक दिया जाएगा। जबकि तीन को अध्यक्ष (प्रेसीडेंट) पदक दिया जाना है।
विज्ञापन

संस्थान के मीडिया समन्वयक प्रो. जेके वर्मा ने बताया कि इस बार दीक्षांत समारोह में 88 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी। 3136 छात्र-छात्राओं को स्नातक डिग्री, 708 को परास्नातक और 65 को एमफिल की डिग्री दी जाएगी। 821 छात्र-छात्राओं को डिप्लोमा, 175 को परास्नातक डिप्लोमा, 327 को हाईस्कूल और 422 को इंटरमीडिएट की डिग्री दी जाएगी। दीक्षांत सभागार के बाहर संस्थान का बैंड और एनसीसी कैडेट्स की ओर से मुख्य अतिथि की अगवानी की जाएगी। रक्षा मंत्रालय के सचिव डॉ. अजय कुमार मुख्य अतिथि होंगे। पदक पाने वाले छात्र-छात्राएं मास्क पहनकर समारोह में शामिल होंगे। समारोह में कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें