फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ष 2019 में डिग्री के लिए आवेदन, अभी तक नहीं मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में डिग्री के लिए छात्र-छात्राओं को लगातार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ऑनलाइन आवेदनों का समय से निस्तारण नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों के परीक्षा कार्य में व्यस्तता बढ़ने के बाद छात्र-छात्राओं की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। आवेदन के दो वर्ष भी डिग्री नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

छात्रा रत्ना ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2005 में बीकॉम और 2007 में एमकॉम किया। डिग्री के लिए ऑनलाइन आवेदन क्रमश: 16 और 17 जनवरी 2019 को किया था। इसके बाद से डिग्री के लिए कम से कम दस बार विश्वविद्यालय के चक्कर लगा चुकी हैं। अभी तक डिग्री हाथ नहीं आई है। हर बार कोई न कोई कहानी बताकर लौटा दिया जाता है। वहीं, मोदी नगर डेंटल कॉलेज से वर्ष 2017 में मास्टर ऑफ डेंटल सर्जन (एमडीएस) करने वाले वेदांत पाटनी ने बताया कि उन्होंने 27 जनवरी 2019 को डिग्री के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। इसके बाद विश्वविद्यालय के पांच चक्कर लगा चुके हैं। अभी तक डिग्री नहीं मिली है। ऑनलाइन स्टेटस देखने पर डिग्री विभाग में 27 मार्च 2021 से डिग्री लंबित दिखा रही है। हर बार आने पर डिग्री घर भेजने का आश्वासन मिलता है, काम नहीं हो रहा है।
विवि की मुख्य परीक्षा खत्म होने के बाद डिग्री के लंबित प्रकरण निपटाए जाएंगे। सर्वाधिक प्रकरण छात्र-छात्राओं के नाम या उनके पिता के नाम में त्रुटि होने की वजह से लटके हैं, इसके निस्तारण की प्रक्रिया आसान बनाई जाएगी। नाम ठीक कराकर विद्यार्थियों को डिग्रियां उपलब्ध कराई जाएंगी। डिग्री कहां-कहां और किन कारणों से रुकी है, इसकी जानकारी मांगी गई है। - अजय कृष्ण यादव, परीक्षा नियंत्रक, विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें