फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बटेश्वर घाट पर दुरुस्त की जा रही कमियां

Fri, 09 Jan 2026 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बटेश्वर के घाट पर कमियां ढूंढ़ कर दुरुस्त की जा रही
विज्ञापन
बाह। बटेश्वर के विकसित हुए घाटों की कमियां ढूंढ़ कर दुरुस्त की जा रही हैं। बटेश्वर शिव मंदिर श्रृंखला के घाट करीब 24 करोड़ की लागत से बन कर तैयार हुए हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों तीर्थ स्थल ट्रस्ट के चेयरमैन अरिदमन सिंह ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ घाट के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के काम का स्थलीय निरीक्षण किया था। कुछ जगह पर घाट के पत्थर के जोड़ में दरार दिखी थी। कुछ जगह पर पत्थर ऊंचे, नीचे दिखे थे, जिनको निर्माण एजेंसी के ठेकेदार दुरुस्त करा रहे हैं। बृहस्पतिवार को यूपी प्रोजेक्ट कॉर्पाेरेशन के इंजीनियर दीपक कुमार, पंकज कुमार, ठेकेदार चेतन बंसल, सौरभ अग्रवाल, तीर्थ स्थल ट्रस्ट के अल्केंद्र जादौन, पुलकित भदौरिया, बीटू भदौरिया आदि ने जागेश्वर घाट और नृसिंह घाट की खामियां ढूंढ़ कर दुरुस्त कराईं। बता दें कि घाटों के विकास का काम पूरा हो गया है। जबकि मंदिरों के संरक्षण, काॅरिडोर एवं कुंड के विकास का काम प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें