आगरा। रक्षा क्षेत्र के लिए किए गए भारी-भरकम निवेश से आगरा में भी रक्षा उपकरणों और हथियार निर्माण की उम्मीद जागी है। बजट में वित्त मंत्री ने कहा कि 200 से अधिक इकाइयों के निवेश प्रस्ताव डिफेंस कॉरिडोर के लिए आए हैं। 35000 करोड़ रुपए के निवेश का रास्ता साफ हो गया है।
डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बिझामई में प्रस्तावित है। यहां करीब 120 हेक्टेयर भूमि की खरीद हो चुकी है। वैश्विक रक्षा मानचित्र पर एक प्रमुख निर्माण केंद्र के रूप में आगरा उभरेगा। बजट में हुए इस खुलासे से आगरा पर सीधा और व्यापक असर देखने को मिलेगा। बुनियादी ढांचे का विकास तेज होगा। यह काॅरिडोर यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा जो इसे अलीगढ़, कानपुर और लखनऊ जैसे अन्य रक्षा नोड्स से जोड़ता है। यह कनेक्टिविटी कच्चे माल और तैयार हथियारों की आवाजाही के लिए संजीवनी साबित होगी।