फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफेंस कॉरिडोर: 200 करोड़ की जमीन पर कब्जा लेगा यूपीडा, जिलाधिकारी करेंगे समीक्षा

Wed, 14 May 2025 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के बिझामई में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए खरीदी गई 200 करोड़ रुपये की भूमि पर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक प्राधिकरण (यूपीडा) कब्जा लेगा।
विज्ञापन
आगरा जिलाधिकारी कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए खरीदी गई 200 करोड़ रुपये की भूमि पर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक प्राधिकरण (यूपीडा) कब्जा लेगा। 123 हेक्टेयर भूमि की चहारदीवारी बनेगी। स्वामित्व का बोर्ड लगेगा। इसके बाद रक्षा उपकरण बनाने वाली कंपनियों को भूमि आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन


 

सदर तहसील के गांव बिझामई में डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। लखनऊ एक्सप्रेस-वे से लिंक इस भूमि पर यूपीडा ने कब्जा नहीं लिया था। यहां कई किसान फसल ले रहे हैं। 123 हेक्टेयर में से 112 हेक्टेयर की खरीद हो चुकी है। बाकी को प्रशासन अधिग्रहीत करेगा।
विज्ञापन

अलीगढ़, आगरा, लखनऊ सहित 6 जिलों से गुजरने वाले इस कॉरिडोर में रक्षा उपकरण बनाने की फैक्टरियां लगेंगी। विदेशी रक्षा उपकरणों पर निर्भरता घटाने के लिए 2018 में केंद्र सरकार ने डिफेंस कॉरिडोर की घोषणा की थी। यूपीडा के एसडीएम संजय सिंह ने बताया कि कार्यों के लिए प्रस्ताव भेजा है। शासन से स्वीकृति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि डिफेंस कॉरिडोर के लिए बुधवार को समीक्षा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें