फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यम का दीपक जलाने से मिलेगी अकाल मौत से मुक्ति

विज्ञापन
कासगंज में एक इलैक्ट्रिक की दुकान पर लाइटों की खरीदारी करते लोग - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। शनिवान को नरक चतुर्दशी (छोटी दीपावली) है। इस दिन यम का दीपक जलाने से दरिद्रता दूर होती है। साथ ही अकाल मौत से भी मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को नरक चतुर्दशी कहा जाता है। सोरों के पंडित रामखिलावन शास्त्री के मुताबिक इस पर्व का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन यम का दीपक जलाकर घर के बाहर रखता है तो उसके घर की दरिद्रता दूर होती है। तीर्थनगरी के हरिपदी घाट पर यम का दीपक जलाने वालों पर महालक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। वेद विद्वान का कहना है कि अनजाने में लोगों से पाप हो जाते हैं और यम का दीपक जलाने से अनजाने में हुए पाप भी धुल जाते हैं, दरिद्रता दूर होती है और अकाल मृत्यु से मुक्ति मिल जाती है।
विज्ञापन

शुभ समय
- शाम 5:42 बजे से शुरू हो रहा यम दीप का शुभ समय।
- शाम 6:49 बजे तक रहेगा शुभ समय।
- 1 घंटा 17 मिनट तक पूजा के लिए विशेष शुभ समय मिला।
यम का दीपक
अपनाएं ये उपाय
कासगंज। वेद विद्वान एसके त्रिपाठी ने इस पर्व पर 5 उपाय सुझाए हैं। उनका कहना है कि सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से धन धान्य की वृद्धि होती है। दक्षिण दिशा की ओर मुख करके ईश्वर से प्रार्थना करने से पाप नष्ट होते हैं। शाम को देवी देवताओं का पूजन करें। घर में दीपक जलाकर रोशनी करें। प्रत्येक स्थान को साफ और स्वच्छ बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें