कासगंज में श्रीमती शारदा जौहरी नगरपालिका कन्या महाविद्यालय में कन्या सुमंगला योजना के शुभारंभ ?
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा लखनऊ में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का शुभारंभ किया गया। राज्यमंत्री वन, पर्यावरण जंतु उद्यान विभाग एवं प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा द्वारा सांसद राजवीर सिंह, विधायक सदर देवेंद्र राजपूत, अमांपुर देवेंद्र प्रताप, पटियाली ममतेश शाक्य, भाजपा बृजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेष्वरी, भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी के साथ कन्या सुमंगला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शारदा देवी जौहरी कन्या जौहरी महाविद्यालय में किया गया। एलईडी व टीवी पर ब्लॉक स्तरों पर सजीव प्रसारण किया गया।
प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि प्रत्येक जिले में 500 कन्याओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया। गर्व का विषय है कि जनपद में 4815 कन्याओं को लाभान्वित कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा अब तक 6498 कन्याओं का इस योजना में पंजीकरण कराकर जनपद ने छठा स्थान हासिल किया है।
सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि बेटियों से भेदभाव न करें। आयुष्मान भारत योजना में गरीबों का 5 लाख रुपये तक इलाज कराया जा रहा है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने योजना के बारे में विस्तार से बताया। एसपी सुशील घुले ने कहा कि बेटियां आज किसी से पीछे नहीं हैं।
एडीएम योगेंद्र कुमार, सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, एसडीएम जिला प्रोवेशन अधिकारी, डीआईओएस आरएस सिंह राजपूत, बीएसए अंजलि अग्रवाल, समन्वयक जयंत गुप्ता, जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म से स्नातक की पढ़ाई तक सरकार छह चरणों में 15 हजार रुपये की धनराशि देगी। योजना का उद्देश्य कन्याओं को आगे बढ़ाना है। एडीएम योगेंद्र कुमार ने कहा कि लाभार्थी प्रदेश का स्थायी निवासी हो, पारिवारिक वार्षिक आय अधिकतम 3 लाख रुपये हो। अधिकतम दो ही बच्चियों को योजना का लाभ मिलेगा।
ण्