फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepti Sharma: दीप्ति पर पूरे देश की नजर...एशियन गेम्स टीम में मिली जगह, अब गोल्ड जीतने की बारी

Thu, 02 Jul 2026 11:27 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का चयन 2026 एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद अब उनसे भारत को लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक दिलाने की उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
दीप्ति शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली आगरा की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पर अब पूरे देश की निगाहें टिकी हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम का चयन 2026 एशियन गेम्स के लिए कर दिया गया है और इसमें एक बार फिर आगरा की दीप्ति शर्मा को जगह मिली है। एशियन गेम्स सितम्बर में जापान में होंगे। लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही दीप्ति अब एशियन गेम्स में भारत के स्वर्णिम अभियान की सबसे अहम कड़ी होंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: बरसात में सांपों से रहें सावधान! ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, जानें बचने के आसान तरीके और काटने पर क्या करें


हाल ही में महिला टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम खिताब जीतने से भले ही चूक गई, लेकिन दीप्ति शर्मा ने अपने प्रदर्शन से अलग पहचान बनाई। उन्होंने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर इतिहास रचा। उनकी फिरकी गेंदबाजी और निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भारतीय टीम की सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: फायरमैन जो सिस्टम से लड़ने के लिए बना था 'कॉकरोच', अब जाएगी नौकरी; बर्खास्तगी का मिला नोटिस


यही वजह है कि चयनकर्ताओं ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद अब दीप्ति के सामने एक और बड़ा लक्ष्य है। यदि वह एशियन गेम्स में भारत को लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाती हैं तो यह उपलब्धि एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ देगी।

ये भी पढ़ें -   जल संकट: आधे शहर के पांच लाख लोगों को 36 घंटे नहीं मिला पानी, बूंद-बूंद को तरस गए; बिजली कटौती ने बढ़ाई मुसीबत
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें