फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपोत्सव: चार दिन में 580 करोड़ की चमक

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। दो साल बाद दिवाली पर बाजार चहक उठा। सराफा, ऑटोमोबाइल से लेकर सजावट, इलेक्ट्रॉनिक्स, मिठाई, गिफ्ट पैक, ड्राई फ्रूूट्स आदि के कारोबार में रौनक छाई। पंचोत्सव के चार दिनों में करीब 580 करोड़ रुपये का कारोबार होने का आकलन है। भाई दूज पर गिफ्ट और मिठाइयों की बिक्री से यह आंकड़ा और बढ़ेगा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद इस साल लोगों ने जमकर दिवाली मनाई। उत्सव की शुरुआत धनतेरस पर एक ही दिन में करीब 450 करोड़ का कारोबार हुआ था।
विज्ञापन

कारोबारियों के इस दिवाली चेहरे खिल उठे। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नीतेश अग्रवाल ने बताया कि कोरोना काल में तमाम व्यापारी इतने परेशान थे कि ब्याज पर पैसा लेना पड़ रहा था। अब हालात सुधरे हैं। बाजार ने काफी जोर पकड़ा। 250 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हुआ है।
इस साल ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में जबरदस्त बूम आया। धनतेरस में एक ही दिन में 600 से अधिक चार पहिया और करीब 1200 दोपहिया वाहन बिके। एसोसिएशन की अध्यक्ष रंजना बंसल ने बताया कि पिछले दो सालों से इंडस्ट्री वेंटीलेटर पर पहुंच गई थी। इस दिवाली 80 करोड़ से अधिक का कारोबार रहा है।
विज्ञापन

मोबाइल से लेकर टीवी, वॉशिंग मशीन और अन्य उत्पादों की भी अच्छी बिक्री हुई। शाह मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन गुप्ता के अनुसार छोटे इलेक्ट्रॉनिक्स आइटमों की बहुत बिक्री हुई है। मोबाइल के बाजार को भी गति मिली है। 50 करोड़ से अधिक का कारोबार अब तक हुआ है।
इस कारोबार ने तो दिवाली पर बहुत तेजी से रफ्तार पकड़ी। धनतेरस के बाद छोटी दिवाली पर बंपर सेल हुई। दिवाली पर सूखे मेवे बहुत बिके। भाई दूज पर भी अच्छे व्यापार की उम्मीद है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष (मिठाई प्रकोष्ठ) शिशिर भगत ने बताया कि इस साल दस से 12 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ है।
इस सेगमेंट में धनतेरस से एक दिन पहले शुरू हुई बंपर खरीदारी अभी तक जारी है। थोक कारोबारी अविनाश सिंह के अनुसार सात करोड़ रुपये तक का व्यापार हो चुका है। भाई दूज पर यह आंकड़ा दस करोड़ रुपये के आसपास पहुंचने का अनुमान है। बाजार उठने से व्यापारी बहुत खुश हैं। क्रिसमस और फिर नए साल के लिए भी अगले सप्ताह से तैयारियां शुरू हो जाएंगी।
इन प्रमुख सेगमेंट के अलावा बाजार में अन्य उत्पादों की भी अच्छी बिक्री हुई। इनमें बर्तन, सजावट के सामान, पेंट, कपड़े, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, मूर्तियां, मिट्टी से बने उत्पाद, फर्नीचर, बच्चों की पसंद के उत्पाद शामिल रहे। अनुमान है कि इन सभी को मिला कर दो सौ से ढाई करोड़ रुपये तक की सेल हो चुकी है। भाई दूज पर यह आंकड़ा और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें