फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: CSK की जीत में चमका ये खिलाड़ी, धोनी के भरोसे पर उतरा खरा

Mon, 28 May 2018 05:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
deepak chahar
विज्ञापन
आईपीएल का यह सीजन आगरा के दीपक चाहर के लिए यादगार रहा। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से इस सीजन में दीपक चाहर को 12 मैच खेलने का अवसर मिला। दीपक चाहर टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के विश्वास पर खरे उतरे। 
विज्ञापन


रविवार को हुए आईपीएल के फाइनल मैच में दीपक को भले ही विकेट हासिल नहीं हो सका लेकिन उन्होंने किफायती गेंदबाजी (चार ओवर में 25 रन) करके विपक्षी टीम हैराबाद के प्रारंभिक बल्लेबाजों पर अंकुश लगाया। 

इसके साथ ही अन्य मैचों में भी दीपक ने घातक गेंदबाजी की और विकेट हासिल किए। खास बात यह रही कि आगरा के दीपक चाहर शहर केेपहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जो दो बार आईपीएल के फाइनल में खेलने वाली टीम के सदस्य रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक चाहर - फोटो : ipl
पिछले साल के आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की टीम फाइनल में पहंची थी। हालांकि उस मैच में दीपक प्लेइंग इलेविन में नहीं थे, लेकिन इस बार के फाइनल मैच में उन्हें महेंद्र सिंह धोनी ने खेलने का मौका दिया। 

महेंद्र सिंह धोनी का दीपक पर इस कदर विश्वास रहा कि इस आईपीएल सीजन में दीपक को पहले मैच में ही पहला ओवर करने का अवसर दिया गया। प्ले ऑफ के पहले मैच में भी दीपक ने पहला ओवर किया। 

आईपीएल के फाइनल मैच में भी उन्हें धोनी ने पहला ओवर फेंकने का अवसर दिया। कमेंट्रेटर नरेंद्र शर्मा का कहना है कि दीपक की पूरे आईपीएल में शानदार गेंदबाजी ने क्रिकेट की दुनिया में शहर का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें