जसराना नगर पंचायत कार्यालय में लगा सपा-भाजपा का झंडा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फिरोजाबाद जिले में जसराना नगर पंचायत परिसर में सपा-भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वहां पार्टी का झंडा लगा दिया।
सूचना मिलने पर विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी भी पहुंच गए। इसके बाद सपा का झंडा नगर पंचायत कार्यालय से पुलिसकर्मियों ने उतारा दिया लेकिन भाजपा का झंडा लगा हुआ था।
दरअसल, नगर पंचायत जसराना परिसर में बने नलकूप पर सोमवार को भाजपा का झंडा लगा हुआ था। इसकी जानकारी सपा कार्याकर्ताओं को मिली तो सभी मौके पर पहुंच गए।