फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 82 लाख से संवरेगा दीनदयाल धाम, खेरागढ़ में बढ़ेगा पर्यटन

विज्ञापन
विधायक भगवान सिंह कुशवाहा
विज्ञापन
आगरा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खेरागढ़ की ग्राम पंचायत महुआखेड़ा स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंदिर का 82 लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किया जाएगा। पर्यटन विभाग इस मंदिर को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेगा, जहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर खेरागढ़ विधानसभा के दीनदयाल धाम को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, ताकि यहां आने वाले लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित माहौल मिल सके। मंदिर परिसर में पाथवे के साथ इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जाएंगी। पर्यटकों के बैठने के लिए आरसीसी बेंच, स्वच्छता बनाए रखने के लिए डस्टबिन, ऊर्जा बचत के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, सुंदर बागवानी और साइनबोर्ड लगाए जाएंगे। खेरागढ़ विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने कहा कि खेरागढ़ क्षेत्र में पर्यटकों के ठहरने की समुचित व्यवस्था नहीं थी। जीर्णोद्धार के बाद पर्यटक यहां आराम से ठहर सकेंगे। जल्द ही यहां भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी। विदेशी पर्यटक भी आसानी से यहां रुक सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें