फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कर्जदारों ने किसान की हत्या कर शव खेत में दबाया, चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 07 Dec 2024 08:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

गांव खरका, थाना देवगढ़, मुरैना निवासी रामप्रेमी सिंह (70) खेती के साथ ब्याज पर रुपये देते थे। रकम देने पर लोगों से जेवरात गिरवी रखवाते थे। बरहन के गांव कटका में उनकी ननिहाल है। यहां पर रामप्रेमी ने 20 से 25 लोगों को 12 से 14 लाख रुपये तक ब्याज पर देख रखे थे।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्याज वसूलने मुरैना (मध्य प्रदेश) से बरहन के गांव कटका आए रामप्रेमी (70) की कर्जदारों ने हत्या कर शव को खेत में दबा दिया। पिता के घर नहीं आने पर बेटे ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को महिला सहित 4 को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। गांव खरका, थाना देवगढ़, मुरैना निवासी रामप्रेमी सिंह (70) खेती के साथ ब्याज पर रुपये देते थे। रकम देने पर लोगों से जेवरात गिरवी रखवाते थे। 

विज्ञापन


बरहन के गांव कटका में उनकी ननिहाल है। यहां पर रामप्रेमी ने 20 से 25 लोगों को 12 से 14 लाख रुपये तक ब्याज पर देख रखे थे। हर महीने के पहले सप्ताह ब्याज लेने आते थे। इस बार 1 दिसंबर को ममेरे भाई रामवीर के घर आए थे। बेटे अजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि सुबह उन्होंने लोगों से ब्याज की रकम ली। दोपहर के बाद लापता हो गए। बेटे ने शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक पिता को कॉल किया। कॉल रिसीव नहीं हुआ। इस पर मामा रामवीर को सूचना दी। 2 दिसंबर को थाना बरहन में गुमशुदगी दर्ज कराई। 

एसीपी के अनुसार, सुनीता से रामप्रेमी की नजदीकी भी हत्या की वजह बनी। सुनीता की नजदीकी पहले तेजवीर से थी। एक साल पहले रामप्रेमी से मिली। उनसे रुपये लेने लगी। तेजवीर का बकाया था, अब वह रामप्रेमी को भी रकम नहीं देना चाहती थी। इसलिए वारदात में शामिल हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें