व्यापारी घनश्याम दास तनवानी की हींग की मंडी में जीएस ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। वह जूते की ट्रेडिंग का कारोबार करते थे। रविवार दोपहर को वह कमला नगर स्थित भांजे की बेकरी पर पहुंचे थे। स्कूटर खड़ा करके बाल कटवाने की कहकर गए थे। इसके बाद लाैटकर नहीं आए। बाद में उनका शव सिकंदरा क्षेत्र में रेलवे लाइन पर मिला था। स्कूटर की डिकी में मोबाइल और सुसाइड नोट मिला। इसमें उन्होंने कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी की बात लिखी थी।
ये भी पढ़ें - Holi 2025: सड़क पर पुलिस, ड्रोन से भी निगरानी, होली पर भूल से भी नहीं करें ये गलतियां...जो जाएंगे जेल
पिता की माैत से बेटे का हाल-बेहाल है। हर कोई उसे संभाल रहा है। परिजन ने बताया कि वह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर काैन पर्ची वाले परेशान कर रहे थे। इस बारे में बाजार से पता करेंगे। इसके बाद ही आगे कुछ सोचेंगे। तब तक परिवार की स्थिति को संभालने का प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्ष कमला नगर ने बताया कि व्यापारी का सुसाइड नोट मिला है। परिजन ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। अगर, वो तहरीर देंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - Taj Mahal: ताज की सुरक्षा में फिर सेंध, अब सिगरेट का धुआं उड़ा; इन सवालों के CISF पर नहीं जवाब
पर्ची से चलता है कारोबार
शहर के जूता बाजार हींग की मंडी में पर्ची से बड़े स्तर पर कारोबार चल रहा है। दुकानदार माल लेने के बाद पर्ची देते हैं। यह पर्ची विक्रेता ब्याज पर रकम देने वाले के पास लेकर पहुंचते हैं। पर्ची देने पर व्यापारी को भुगतान कर दिया जाता है। इसके बाद पर्ची में निर्धारित समय के बाद कैश लेने के लिए दुकानदार से ब्याज सहित रकम वसूल की जाती है। हींग की मंडी में छोटे व्यापारी से लेकर बड़े व्यापारी तक पर्ची सिस्टम से व्यापार कर रहे हैं।