फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura : देबजीत गोगोई बने मथुरा रिफाइनरी के प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक, एक अगस्त को संभाला पदभार

Wed, 03 Aug 2022 05:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पदभार संभालने के बाद देबजीत गोगोई ने कहा कि संकल्प से सिद्धि फॉर्मूला पर मथुरा रिफाइनरी कार्य करेगी। गोगोई से पहले आशीष कुमार माइति मथुरा रिफाइनरी के चीफ थे। 
विज्ञापन
देबजीत गोगोई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा रिफाइनरी के नए कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख का पदभार देबजीत गोगोई ने एक अगस्त को ग्रहण कर लिया है। 31 जुलाई 2022 को आशीष कुमार माइति के सेवानिवृत्त होने के बाद गोगोई ने पदभार संभाला है। डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के जोरहाट इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक देबजीत गोगोई ने मई 1989 में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में कार्यभार ग्रहण किया था। 

विज्ञापन


तीन दशकों से अधिक के अनुभव के साथ देबजीत गोगोई ने बोंगाईगांव रिफाइनरी में मशीनरी विनिर्देश, खरीदी, निर्माण एवं रखरखाव और रिफाइनरी संचालन आदि विभिन्न कार्यक्षेत्रों में काम किया है। गोगोई ने बोंगाईगांव रिफाइनरी में एमएस मैक्सिमाइजेशन और आईओसीएल की प्रमुख इंडमैक्स परियोजना जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को भी संभाला है। 

1 अगस्त 2022 को मथुरा रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण करने से पहले गोगोई ने डेढ़ साल तक मथुरा रिफाइनरी में ही मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (तकनीकी व तकनीकी सेवाएं) और कार्यकारी निदेशक (तकनीकी) के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। मथुरा रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक (तकनीकी) के रूप में गोगोई ने रिफाइनरी के बॉटम लाइन में सुधार के लिए कठोर लागत कटौती की पहल की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें