फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी जुकाम से पीड़ित बच्चे सहित दो मरीजों की मौत

विज्ञापन
जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी लाइन। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में सर्दी बढ़ने के साथ बीमारियां लगातार हावी होती जा रही हैं। शुक्रवार को सर्दी जुकाम से पीड़ित तीन माह के मासूम की मौत हो गई वहीं सांस लेने में दिक्कत के चलते शहर निवासी एक वृद्धा ने भी दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल की ओपीडी में मौसम जनित बीमारियों से पीड़ित 17 मरीज भर्ती कराए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल में 613 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। सर्वाधिक मरीज बालरोग विशेषज्ञ डॉ. डीके शाक्य के पास पहुंचे। बालरोग विशेषज्ञ के पास पहुंचे 111 मरीजों में अधिकतर बच्चे सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित थे।
जिला अस्पताल में शुक्रवार को अस्थमा, सर्दी जुकाम, बुखार और कोल्ड डायरिया से पीड़ित 17 मरीज भर्ती कराए गए। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी रामवीर सिंह के तीन माह के पुत्र सुवेश को पिछले कुछ दिनों से सर्दी जुकाम था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली के ही मोहल्ला छपट्टी निवासी 68 वर्षीय पुष्पा को शुक्रवार की सुबह अचानक खून की उलटी हुई। परिजन जब तक कुछ समझ पाते उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें