फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दूल्हे की भाई की मौत, रातभर खोजबीन करते रहे परिजन

Sat, 13 Apr 2019 09:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मैनपुरी के बेवर क्षेत्र में इटावा रोड पर वाहन की चपेट में आकर फर्रुखाबाद निवासी एक किशोर की मौत हो गई। मृतक भाई की बरात में शामिल होने आया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव महोई निवासी ब्रजेश शाक्य के पुत्र विशाल की शादी थाना क्षेत्र के गांव जनौरा निवासी मिट्ठूलाल की पुत्री के साथ तय हुई थी। शुक्रवार को बरात गांव आई थी। बरात में दूल्हे का 17 वर्षीय भाई मयंक भी था। 

जब रस्में शुरू हुईं तो पता चला कि जेवर और चुन्नी घर पर ही छूट गए हैं। मयंक बाइक से सामान लेने वापस गांव जा रहा था, तभी इटावा रोड पर किसी वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मयंक जेवर और चुन्नी लाने के लिए निकला था। जब वो काफी देर तक वापस नहीं आया तो बरात में शामिल परिजनों और रिश्तेदारों ने उसकी खोजबीन शुरू की। घर और दोस्तों को फोन करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। 

इधर, शादी की रस्में पूरी होती गईं। शनिवार की सुबह थाना पुलिस से परिजनों को हादसे की जानकारी मिली। युवक की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें