फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जच्चा-बच्चा की मौत: डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, घरवालों ने अस्पताल के सामने किया हंगामा

Sat, 04 May 2024 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिवार के लोगों में चीत्कार मच गया। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। 
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में उपचार के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के ताज हॉस्पिटल में उस समय हंगामा हो गया, जब एक साथ जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर की लापरवाही की वजह से दोनों की जान गई है।

परिवार के लोगों ने दोनों के शव अस्पताल के बाहर रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिवार के लोगों के उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें