फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव महलोई की रहने वाली एक मानसिक रूप से बीमार महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत पर संदेह व्यक्त करते हुए परिजन की ओर से थाने में सूचना दी गई। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

औंछा क्षेत्र के गांव महलोई के रहने वाले मुनीश कुमार की पत्नी गीता देवी (32) मानसिक रूप से बीमार चल रही थीं। परिजन उनका आगरा में उपचार करा रहे थे। बृहस्पतिवार की रात को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और कुछ ही देर में मौत हो गई। परिजन चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए। जानकारी मिलने के बाद मृतका के मायके पक्ष के लोग भी आ गए। उनकी ओर से मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस को सूचना दी गई।
मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष अनुज चौहान का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें