फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में बुखार का कहर, 24 घंटे में तीन बच्चों सहित चार की मौत

Fri, 28 Sep 2018 12:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी जिले में वायरल बुखार अब कहर बनकर टूट रहा है। आए दिन लोगों की मौत हो रही है। गुरुवार को बुखार से पीड़ित तीन बच्चों सहित चार और लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं, जिला अस्पताल में 41 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

 
दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव जिंदपुर निवासी टिंकल के पांच वर्षीय पुत्र भोलू को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन मंगलवार को उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे, जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया था। सैफई में उपचार के दौरान भोलू की मौत हो गई। 

किशनी थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी सुखवीर सिंह की 70 वर्षीय पत्नी रामवती देवी को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने तीन दिन पूर्व उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बिछवां थाना क्षेत्र के गांव हन्नूखेड़ा निवासी वेदराम की साढ़े चार माह की पुत्री चांदनी को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। गुरुवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर आकांक्षा सिंह ने उनकी जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया।

ननिहाल आए बच्चे की बुखार से मौत  

फ्रेंड्स कॉलोनी इटावा निवासी हरेंद्र कुमार का तीन माह का पुत्र कार्तिक नगर के मोहल्ला आवास विकास में अपनी मां के साथ ननिहाल में आया था। यहां उसे तेज बुखार आ गया। परिजन उसे सुबह करीब दस बजे जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

जिले में लगातार बुखार हावी है। स्वास्थ्य अधिकारी अलर्ट जारी कर चुके हैं, लेकिन इसका कोई फर्क नहीं दिख रहा है। जिले में पिछले ढाई महीने में 62 मरीजों की संक्रामक बीमारियों से मौत हो चुकी है।  

सीएमओ डॉ एके पांडेय ने कहा कि वायरल फीवर का प्रकोप है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। समय से उपचार लें जिससे खतरे से निपटा जा सके। अधिकतर लोग उपचार में लापरवाही कर रहे हैं। अप्रशिक्षितों से उपचार ले रहे हैं। प्रशिक्षित डॉक्टर से उपचार लें, जिससे कि समय से बीमारी पर काबू किया जा सके।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें