फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्चेंट नेवी के चीफ इंजीनियर की चीन में मौत: पत्नी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, नहीं टूटी अंतिम दर्शन की आस

Sat, 29 Jun 2024 09:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

आगरा निवासी मर्चेंट नेवी के इंजीनियर अनिल कुमार की चीन में मौत हो गई। मौत के बाद 80 वर्षीय मां रामकिशोरी श्रीवास्तव का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे पिता के वापस आने की राह तक रहे हैं। 
 
विज्ञापन
चीफ इंजीनियर अनिल कुमार की फाइल फोटो, परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मर्चेंट नेवी के दिवंगत इंजीनियर अनिल कुमार का शव भारत आने में अभी वक्त लगेगा। पत्नी अंजू लता लगातार विदेश विभाग के अधिकारियों से संपर्क में लगी हैं। वह लगातार ई-मेल कर रही हैं। केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के आश्वासन से उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन


चाणक्यपुरी के मैरीन इंजीनियर अनिल कुमार की पत्नी अंजू लता पति के पार्थिव शरीर के भारत आने की राह देख रही हैं। इंजीनियर की बुजुर्ग मां का हाल भी बेहाल है। बहू और सास पूरे दिन इंतजार में गुजार रही हैं। अंजू लता चीन में रहने वाले पति के सहयोगियों से भी संपर्क में लगी हैं।

केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने विदेश मंत्री से मुलाकात करके हस्तक्षेप किया। इसके बाद से विदेश विभाग भी चीन के विदेश विभाग से संपर्क में है। केंद्रीय मंत्री ने पार्थिव देह भारत आने में कम से कम 10 दिन का वक्त और लगने की बात कही है। इस आश्वासन से उन्हें उम्मीद बंधी है मगर मन नहीं मान रहा है। अंजू लता पूरे दिन लैपटाप पर गुजार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें