बेवर। थाना क्षेत्र के गांव मझोला में शनिवार की दोपहर 11 वर्षीय बालक किसी तरह से घर के पास स्थित तालाब में गिर गया। जानकारी होने के बाद जब तक बाहर निकाला गया, बालक की मौत हो चुकी थी।
थाना क्षेत्र के गांव मझोला निवासी पप्पू बाल्मीकि का 11 वर्षीय पुत्र अंशू शनिवार की दोपहर होली खेल रहा था। होली खेलने के बाद वह नहाने के लिए घर के पीछे स्थित तालाब पर अन्य बच्चों के साथ नहाने के लिए चला गया। नहाने के दौरान वह तालाब में डूब गया, साथी बच्चों ने जब काफी देर तक अंशू को नहीं देखा तो भागकर घर गए और चाचा पिंटू को जानकारी दी। तालाब में उतरे परिजन ने कुछ देर बाद अंशू को बाहर निकाला, उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। परिजन द्वारा पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया गया।
माता पिता का इकलौता पुत्र था अंशू
गांव मझोला में तालाब में डूब कर बालक की मौत के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन ने बताया कि सात बहनों के बाद आंठवे नंबर का अंशू इकलौता पुत्र था। उसकी असमय मौत से परिवार के सभी लोग दुखी हैं।