फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नारखी (फिरोजाबाद)। सोनीपत स्थित कंपनी में काम करने वाले श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कंपनी के कर्मचारी मंगलवार रात युवक का शव लेकर गांव रैमजा पहुंचे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
विज्ञापन

थाना नारखी के रैमजा निवासी दीपक कुमार (22) पुत्र मीना सिंह हरियाणा के सोनीपत स्थित कंपनी में नौकरी करता था। परिजनों ने बताया कि फैक्टरी मालिक द्वारा मंगलवार दोपहर दीपक की मौत की सूचना फोन द्वारा दी गई थी। परिजन सोनीपत पहुंचते लेकिन इससे पूर्व ही कंपनी के मालिक ने शव को कर्मचारियों के माध्यम से गांव भेज दिया। कंपनी के अन्य कर्मचारी मंगलवार रात करीब एक बजे दीपक का शव लेकर गांव रैमजा पहुंचे। युवक का शव आते ही पीड़ित परिवार में चीखपुकार मच गई। पीड़ित परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर नारखी थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष नारखी विनय कुमार का कहना है कि परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। शव को पोस्टमार्टम कराने को भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें