फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पीलिया की चपेट में आए युवक की मौत

Wed, 24 Apr 2024 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में पीलिया तेजी से पैर पसार रहा है। एक युवक की पीटिया की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक एक माह से पीलिया से पीड़ित बताया गया।
विज्ञापन

नदरई निवासी युवक बब्लू (35)को एक माह पहले पीलिया की शिकायत हो गई। मामा पर्वत सिंह ने बताया कि बब्लू को निजी चिकित्सक के यहां दिखाते रहे, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। तीन दिन पहले उसकी हालत अधिक खराब हो गई। इसके बाद फिर से निजी चिकित्सक के ले गए, लेकिन निजी चिकित्सक ने बाहर ले जाने की सलाह दी। उसके बाद जिला अस्पताल लेकर आए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जिले में पीलिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, तमाम लोग झांड फूंक के फेर में भी पड़ जाता हैं, पूर्व में भी जिले में कई लोग पीलिया की चपेट में आकर मौत के आगोश में समा चुके हैं।
विज्ञापन



पीलिया में खानपान पर विशेष ध्यान की आवश्यकता होती है। लापरवाही से जान भी जा सकती है। - डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें