कुसमरा। किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम बीलपुर में खेतों पर जानवरों से फसल की रखवाली करने गए किसान की मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन की मांग पर पोस्टमार्टम कराया।
किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम बीलपुर निवासी पप्पू नाथ रविवार की शाम खेतों पर जानवरों से फसल की रखवाली करने गए था। देर रात वह वापस नहीं लौटे। सोमवार तड़के परिजन उनकी तलाश में खेतों पर पहुंचे तो वहां शव पड़ा मिला। ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर महाराज सिंह भाटी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का खुलासा होगा।