फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जनसेवा केंद्र में क्लीनिक चला रहा था झोलाछाप, घरवाले बोले- बालक की ले ली जान

Mon, 23 Oct 2023 07:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

झोलाछाप के गलत उपचार से 10 साल के बालक की मौत हो गई। आरोपी झोलाछाप जनसेवा केंद्र में क्लीनिक चला रहा था। 
 
विज्ञापन
बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में स्वास्थ्य विभाग झोलाछाप के विरुद्ध पिछले डेढ़ महीने से कार्रवाई कर रहा है। इसके बाद भी गली मोहल्लों में झोलाछाप खुलेआम क्लीनिक का संचालन कर रहे हैं। बेवर थाना क्षेत्र के गांव तिलियानी में झोलाछाप के गलत उपचार से 10 साल के बालक की मौत हो गई। परिजन ने झोलाछाप पर गलत उपचार का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता के निर्देश पर जिले भर में झोलाछापों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में कहीं न कहीं झोल है इसका नतीजा यह है कि झोलाछाप खुलेआम क्लीनिक संचालित कर रहे हैं। गांव तिलियानी निवासी उपेंद्र कुमार के 10 साल के पुत्र प्रिंस को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। निजी जांच में वह डेंगू पॉजिटिव निकला था। उपेंद्र का आरोप है कि उसका पुत्र डेंगू से पीड़ित था और गांव का ही झोलाछाप सर्वेश उसे वायरल बुखार का इलाज देता रहा। इससे उसके बच्चे की मौत हो गई। प्रिंस कक्षा चार का छात्र था। बेबस परिजन यही कर रहे थे कि डॉक्टर के गलत उपचार से उनके बच्चे की मौत हुई है।

जनसेवासेवा केंद्र पर चारपाई पर भर्ती कर देता है उपचार
गांव तिलियानी में जिस झोलाछाप के उपचार से प्रिंस की मौत हुई है वह जनसेवा केंद्र की आड़ में क्लीनिक का संचालन कर रहा था। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में डॉक्टर चारपाई पर लिटाकर सेवा केंद्र के अंदर मरीजों को उपचार देता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कराई जा रही जांच 
सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि मामले की कोई शिकायत नहीं मिली है। मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें