फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से जलकर मासूम की मौत, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
कासगंज पटियाली के म्यूनी गांव में बुधवार को झोपड़ी में आग लगने की घटना के बाद मौके का निरीक्षण कर? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव म्यूनी में बुधवार दोपहर को आग से जलकर घायल हुए मासूम ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया है। देर रात मासूम की मौत हो गई है। मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

गांव म्यूनी निवासी नन्हेलाल का 5 वर्षीय बेटा सूरज बुधवार शाम लगभग 4 बजे झोपड़ी में खेल रहा था। इसी दौरान झोपड़ी में आग लग गई और वह आग की लपटों में घिर गया। ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बच्चे को बाहर निकाला। पुलिस के सहयोग से ग्रामीण उसे उपचार के लिए ले गए।
गंभीर हालत में कासगंज से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज जाते समय रास्ते में मासूम ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी मातम हैं।
विज्ञापन

इकलौता था घर का चिराग
मासूम सूरज अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। इकलौते पुत्र की मौत से परिवार का दर्द और भी बढ़ गया है। गांव में चर्चा थी कि सूरज मां-बाप का ही लाड़ला नहीं था, बल्कि अन्य ग्रामीणों का भी दुलारा था।
- झोपड़ी में आग लगने से लपटों में घिरे घायल मासूम ने दम तोड़ दिया है। प्रशासन की ओर से जो भी संभव सहायता होगी की जाएगी- तिमराज सिंह, तहसीलदार पटियाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें