फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: एक महीने में जिंदगी की जंग हार गई तीन तलाक पीड़िता, पति ने मारपीट कर निकाला दिया था घर से

Tue, 17 May 2022 10:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

तीन तलाक पर भले ही  सरकार सख्त है, लेकिन इन मामलों में कमी नहीं आ रही है। घर से मारपीट कर निकाली गई पीड़िता हिना ने गंभीर घायल अवस्था में पति के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया था। जब तक न्याय मिलता, तब तक पीड़िता की सांसों की डोर टूट गई। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के खैरगढ़ के रहने वाले शरीफ खां ने बेटी का निकाह पिछले साल ही बड़ी धूमधाम से किया था, लेकिन उन्हें ये नहीं मालूम था कि जिस बेटी को वे ससुराल भेज रहे हैं, वहां उसके साथ हैवानों जैसा व्यवहार होगा। शादी के कुछ दिन बाद ही उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। इसके बाद पति और ससुरालीजनों ने विवाहिता को बुरी तरह मारपीट कर घर से निकाल दिया। 

विज्ञापन


विवाहिता की हालत इतनी गंभीर थी कि इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब एक महीने बाद विवाहिता ने उपचार के दौरान जयपुर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। रविवार सुबह आठ बजे परिजन शव लेकर गांव खैरगढ़ पहुंचे तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। 

2021 में हुआ था निकाह 

पुलिस ने बताया कि खैरगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली हीना (26) का विवाह वर्ष 2021 में एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र के गांव गुदाऊं निवासी हसनैन के साथ हुआ था। मृत महिला के पिता शरीफ खां का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर पति ने तीन तलाक और पिटाई कर बेटी को घर से निकाल दिया। इसका मुकदमा खैरगढ़ थाना पुलिस ने दर्ज किया था। बेटी का उपचार जयपुर में चल रहा था।

दोषियों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई  

 थानाध्यक्ष खैरगढ़ अनुरुद्द प्रताप सिंह का कहना है कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तीन तलाक मुकदमा पूर्व में दर्ज है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें