फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रेन की बोगी के दरवाजे से खींच ले गई मौत, युवक के साथ हुआ ऐसा हादसा...जिसे देखकर कांप गए यात्री

Sat, 31 May 2025 12:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

 संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस में सफर कर रहे युवक के साथ ऐसा हादसा हुआ, जिसे देखकर यात्री कांप गए। ये युवक बोगी के गेट पर बैठा हुआ था। झपकी आने के साथ ही वो नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।

 
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फुफेरे भाई के साथ ट्रेन के दरवाजे पर बैठकर संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस से पानीपत जा रहा युवक झपकी आने के कारण चलती ट्रेन से गिर पड़ा। इस घटना में उसकी मौत हो गई। इसके चलते फुफुरे भाई ने ट्रेन की चेन पुलिंग करके उसे बलरई-भदान के बीच रोक दिया। नगला खंगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।
विज्ञापन


 

शुक्रवार को बिहार के थाना मनेर गांव मनेर बालूपुर निवासी उपेंद्र कुमार अपने फुफेरे भाई मोनू कुमार के साथ 12393 संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस में सफर कर रहा था। वह राजेंद्रनगर से पानीपत हरियाणा जा रहे थे। नई दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें दूसरी ट्रेन से गंतव्य के लिए रवाना होना था। संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस सुबह 6:30 बजे करीब इटावा रेलखंड बलरई-भदान रेलवे स्टेशन के मध्य से होकर गुजरी। उसी दौरान उपेंद्र कुमार अचानक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 
विज्ञापन

 यह घटना देख मोनू के होश उड़ गए। उसने ट्रेन की चेन पुलिंग करके रोक दिया। घटना की जानकारी मुख्य नियंत्रण कक्ष टूंडला को चालक ने दी। सूचना मिलने पर पहुंची आरपीएफ-जीआरपी की टीम ने तत्काल ही शव को कब्जे में ले लिया। कुछ ही देर बाद थाना नगला खंगर पुलिस की टीम भी माैके पर पहुंची। मृतक के भाई मोनू ने पुलिस को बताया कि उसका भाई ट्रेन के दरवाजे के पास बैठकर सफर कर रहा था। अचानक झपकी आने से वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें