फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: खेत में काम करने गई महिला पर मौत ने मारा झपट्टा...चली गई जान; मायके वाले बोले-हत्या कर दी

Tue, 08 Jul 2025 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

खेत पर काम करने गई महिला की करंट लगने से मौत हो गई। मायके वाले भी सूचना पर पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। 

 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा  के थान खंदौली के गांव पुरा लोधी में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव सोमवार को खेत में मिला। ससुराल पक्ष का कहना है कि करंट लगने से जान गई है। वहीं मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन


परिजनोंं के मुताबिक गांव पुरा लोधी में रहने वाले धर्मवीर की पत्नी मीना देवी (42) सोमवार की सुबह 5 बजे खेत गई थीं। खेत में तारों की बाड़ लगी थी। उसे झटका मशीन से जोड़ा गया था। करंट की चपेट में आने से मीना देवी की मौत हो गई।

सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि मीना का पति धर्मवीर आए दिन पिटाई करता था। हत्या की गई है। हंगामा होने पर पहुंची थाना खंदौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मीना की शादी 24 साल पहले हुई थी। दो बेटियां बबिता (17) और लक्ष्मी (8) हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें