फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते समय गिरा ईंट का चट्टा, दबकर बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलते समय गिरा ईंट का चट्टा, दबकर बालिका की मौत
विज्ञापन

- मक्खनपुर क्षेत्र के गागई की घटना, सीओ ने जानकारी से किया इनकार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद(फिरोजाबाद)। मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव गागई के समीप भट्ठे पर ईंट की निकासी करने वाले व्यक्ति की छह साल की बेटी शनिवार सुबह खेल रही थी। इसी बीच वहां रर्खी इंटों का चट्टा गिरा और बालिका उसके नीचे दब गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही वहां कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नौशेहरा निवासी जमीर खां अपने परिवार के साथ गागई के समीप स्थित भट्ठे पर ईंट निकासी का काम करता है। शनिवार को भी ईंट निकासी का काम चल रहा था। इसी दौरान उसकी छह साल की बेटी गुलशन वहां खेल रही थी। तभी ईटों का चट्टा अचानक बालिका के ऊपर गिर पड़ा और बालिका उसके नीचे दब गई। जब तक लोगों ने उसे ईंटों से निकाला, उसकी मौत हो चुकी थी। बालिका की मौत पर परिवार में चीख पुकार मच गई। भट्टे पर काम कर रहे मजदूरों ने काम बंद कर दिया। सभी लोग बालिका की मौत पर मुआवजा की मांग करने लगे। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने फिरोजाबाद निवासी भट्ठा स्वामी से पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया। सीओ शिकोहाबाद कमलेश कुमार बोले, इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें