फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ताजमहल का दीदार करने के बाद मौत, पत्नी के साथ आए थे पर्यटक; यूं चली गई जान

Wed, 16 Jul 2025 09:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल घूमने आए पर्यटक की मौत हो गई। उन्हें निजी अस्पताल में तबीयत खराब होने पर भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
 
विज्ञापन
ताजमहल पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल से ताजमहल देखने आए एक पर्यटक की होटल में तबीयत खराब हो गई। साथ आए अन्य पर्यटक उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उनकी माैत हो गई। न्यू आगरा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


केरल के अंगदिप्पुरम मलप्पुरम निवासी विंद कृष्णन (70) पत्नी निर्मला व अन्य 18 लोगों के साथ घर से शनिवार को टूर पर निकले थे। दिल्ली घूमने के बाद वह सोमवार को आगरा पहुंचे। ताजमहल के साथ अन्य इमारतों का दीदार किया। शाम को न्यू आगरा थाना क्षेत्र के खंदारी स्थित एक निजी होटल में आकर ठहरे थे।

पुलिस के अनुसार देर रात उनकी तबीयत खराब हो गई। पत्नी व साथ आए अन्य लोग इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पताल ले गए लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। हरीपर्वत एसीपी विनायक भोसले ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें