फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिक्षकों के महंगाई भत्ता एरियर का हो जल्द भुगतान

Mon, 22 Jul 2024 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
लेखाधिकारी को समस्या बताते शिक्षक।
विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक अरुण यादव के नेतृत्व में शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त एवं लेखा अधिकारी से मुलाकात की। बेसिक शिक्षकों को एनपीएस अंशदान और अन्य अवशेष भुगतानों के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा l ज्ञापन में मांग की गई कि शिक्षकों के चार प्रतिशत महंगाई भत्ता के एरियर का शीघ्र भुगतान किया जाए।
विज्ञापन

शिक्षकों ने कहा कि मार्च से जून तक के चार माह का एनपीएस कटौती का नियोक्ता अंशदान अध्यापकों के प्रान खाते में अविलंब जोड़ा जाए l नियोक्ता अंशदान की धनराशि शासन के द्वारा पूर्व में ही अवमुक्त की जा चुकी है किंतु उक्त अंशदान प्रान खाते में विभाग द्वारा जमा न करने के कारण शिक्षकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। चार प्रतिशत महंगाई भत्ते की एनपीएस कटौती के सापेक्ष नियोक्ता अंशदान भी प्रान खाते में जमा कराया जाए।
शासनादेश के तहत नियोक्ता अंशदान के देरी से जमा करने के कारण जीपीएफ पर लागू दरों के अनुसार ब्याज सहित धनराशि को प्रान खातों में जमा किया जाए l संगठन पूर्व में भी उक्त मांगों को लेकर ज्ञापन दे चुका है। वित्त एवं लेखा अधिकारी ने उक्त समस्त मांगों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मंडल में रामपाल सिंह, सुधीर चौहान, अतुल यादव, विकास यादव, बलराम श्री वास्तव, प्रेम प्रकाश शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें