फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Impact: घटतौली की शिकायत के बाद महिला के घर पहुंचा डीलर, दिया पूरा राशन

Fri, 16 Sep 2022 04:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के बजाजा बाजार निवासी महिला ने घटतौली की शिकायत की थी। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद राशन डीलर ने खुद ही महिला के घर पहुंचकर पूरा राशन दिया। 
विज्ञापन
राशन वितरण (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बजाजा बाजार निवासी एक महिला ने राशन डीलर द्वारा कम राशन देने की शिकायत की थी। अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से शुक्रवार के अंक में प्रकाशित किया था। इसके बाद डीलर ने सुबह नौ बजे ही बाकी का राशन महिला के घर पहुंचा दिया। साथ ही आगे से पूरा राशन देने के लिए आश्वस्त किया। महिला ने इसके लिए अमर उजाला को धन्यवाद भी दिया। 

विज्ञापन


क्लब घर में गिरीश कुमार के नाम से राशन की दुकान संचालित है। इसी दुकान से बजाजा बाजार निवासी सुनीता देवी भी राशन लेती हैं। बुधवार को उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत दुकान से राशन लिया था। उन्हें डीलर ने घटतौली करते हुए कम राशन दिया था। इसकी शिकायत सुनीता देवी ने अमर उजाला से की थी। शुक्रवार के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से इस मामले को उठाया था। साथ ही पूर्ति विभाग के अधिकारियों को भी पूरे मामले की जानकारी दी गई थी। 

खबर प्रकाशित हुई तो शुक्रवार को सुबह नौ बजे ही राशन डीलर महिला के घर पहुंचे और बचा हुआ राशन महिला को उपलब्ध कराया। साथ ही ये भी आश्वसस्त किया कि आगे से उन्हें पूरा राशन मिलेगा। इस पर महिला ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया। जिला पूर्ति अधिकारी मो. क्यामुद्दीन अंसारी ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक को तत्काल पूरा राशन उपलब्ध कराने के आदेश दिए थे। अगर राशन मिल गया तो बेहतर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें