जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट उप जिलाधिकारी भोगांव को दी थी। उप जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा था। इसी के आधार पर जिला पूर्ति अधिकारी मोहम्मद क्यामुद्दीन अंसारी ने राशन की दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। उन्होंने तत्काल ई-पॉस मशीन पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध कराने के आदेश दिए थे।
कई बार ग्रामीणों ने की थी शिकायत
गाम पंचायत आलीपुर खेड़ा में ये पहली बार नहीं था जब ग्रामीणों ने राशन न मिलने की शिकायत की थी। इससे पहले भी कई बार ग्रामीण राशन न दिए जाने का मामला उठा चुके थे। उन्होंने जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग भी की, लेकिन हर बार मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
जिला पूर्ति अधिकारी मोहम्मद क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत पर आलीपुर खेड़ा में राशन डीलर के विरुद्ध पूर्ति निरीक्षक भोगांव ने जांच की थी। राशन वितरण की शिकायत की पुष्टि जांच में होने पर दुकान निलंबित कर दी गई है।