फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों के खेत में पड़ा मिला मूक बघिर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। मोहल्ला कुंवरपुर निवासी मूक बघिर मजदूर का शव बृहस्पतिवार की सुबह सरसों के खेत में पड़ा मिला। परिजन गोवंश के हमला से मौत होने का आरोप लगाया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला कुंवरपुर निवासी 50 वर्षीय फिरोज अली जन्म से ही मूक बघिर था। वह घिरोर मार्ग पर लगने वाले चाट के ठेल पर मजदूरी करता था। बुधवार की रात काम खत्म करने के बाद घर के लिए निकला था लेकिन रात को घर नहीं पहुंचा। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव गांव के रास्ते में एक सरसों के खेत में पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान नजर आ रहे थे। जानकारी पर परिजन पहुंच गए। बताया कि वापस लौटते समय गोवंश के हमले में फिरोज की मौत हुई है। घटना को लेकर पिता मोहर अली की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें