फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा बुखार: मासूम, प्रधानाचार्य एवं जनऔषधि कर्मी सहित छह की मौत

विज्ञापन
कासगंज के गंजडुंडवारा में बुखार से प्रधानाचार्य की मौत के बाद शोकाकुल पति व अन्य परिजन - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज/ गंजडुंडवारा/ पटियाली/भरगैन। जिला में बृहस्पतिवार को बुखार ने मासूम बालिका, प्रधानाचार्या, जनऔषधि कर्मी सहित छह लोगों की जान ले ली। इसके बाद से इन परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। बुखार से लगातार हो रही मौत के बाद भी स्वास्थ्य महकमा लापरवाह बना हुआ है।
विज्ञापन

पटियाली के मोहल्ला चौक में राधा (1) पुत्री राहुल निवासी उझानी की बुखार से मौत हो गई। वह अपनी मां के साथ रक्षाबंधन पर्व पर अपने नाना रनवीर के घर पर आई हुई थी। पिछले चार दिन से उसे बुखार की शिकायत थी। निजी चिकित्सकों के बाद परिजन उसे एटा ले गए। एटा में चिकित्सकों ने बाहर ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे अलीगढ़ ले गए जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
गंजडुंडवारा में सुशीला देवी (48) पत्नी भीकम सिंह निवासी सुदामापुरी को पांच दिन पहले तेज बुखार आया। परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सकों ने डेंगू के लक्षण बताए। इसके बाद परिजन उसे आगरा ले गए। जहां उनकी मौत हो गई। वह प्राथमिक विद्यालय बहरोनपुर में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात थीं।
विज्ञापन

जनऔषधि कर्मी विजेंद्र सिंह यादव निवासी अलीगढ़ को छह दिन पहले तेज बुखार आया। इसके बाद वह अपने घर अलीगढ़ चला गया। जहां उसका इलाज चल रहा था। उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मयंक ( 20) पुत्र नरेश चंद्र निवासी आवास विकास कॉलोनी को छह दिन पहले बुखार आया। परिजनों ने उसे चिकित्सकों को दिखाया। चिकित्सकों ने डेंगू के लक्षण बताए। इसके बाद परिजन उसे आगरा ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। रूबी (24) पुत्री शहजाद निवसी हुल्का को तीन दिन पहले बुखार आया। परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक को दिखाया, लेकिन बुखार नहीं उतरा। परिजन उसे अलीगढ़ ले गए। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
भरगैन में इमराना (17) पुत्री आले हसन निवासी मोहल्ला बीच थोक को तीन दिन पहले बुखार आया था। इसके बाद परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक को दिखाया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एक माह पहले हो चुुकी है पिता की मौत
कासगंज। भरगैन निवासी इमराना के पिता आले हसन की 3 अगस्त को दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई थी। अब इमराना की मौत हो जाने के बाद से परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें