कासगंज। शहर की गंगेश्वर कालोनी में बृहस्पतिवार की शाम विरोधियों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुए युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। घायल ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी है।
गंगेश्वर कालोनी निवासी सोनू यादव से कालोनी निवासी गोल, उसकी पत्नी पूजा, साली ममता, बहन नीतू से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद गोलू ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार से गर्दन व शरीर पर हमले किए गए, जिससे वह घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जिससे आरोपी धमकी देकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी निवासी हरिभान सिंह राघव ने बताया कि घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। संवाद