शाहगंज के केदार नगर में रहने वाले भाजयुमो के पदाधिकारी पर हमला हुआ। गनीमत ये रही कि फायर मिस हो गया, जिससे वे बाल-बाल बच गए। हमलावरों के सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहे हैं।
आगरा में थाना शाहगंज के केदार नगर में बृहस्पतिवार की रात को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पदाधिकारी अमित चौधरी पर हमले की कोशिश की गई। बाइक सवार दो युवकों ने पिस्टल से निशाना बनाया। फायर भी किए, लेकिन फायर मिस हो गए। अमित चौधरी ने बताया कि वह आरोपियों को पकड़ने के लिए पीछे दौड़े। मगर, तब तक वह शाहगंज की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
भाजयुमो पदाधिकारी अमित चौधरी का घर केदार नगर में है। वह शाम को 8:00 बजे घर के पास स्थित कार्यालय में बैठे हुए थे। उनके साथ कार्यकर्ता भी थे। तभी बाइक पर दो युवक आए। घर के पास से होते हुए कार्यालय के 20 मीटर दूर खड़े हो गए। एक युवक ने निशाना बनाते हुए फायर किया। मगर, मिस हो गया। उसके बाद दो-तीन बार फायर करने पर भी नहीं चले। उनके कार्यकर्ता हमलावरों के पीछे दौड़े, लेकिन वह पकड़े नहीं जा सके। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पदाधिकारी ने थाना शाहगंज में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।