फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आवास का निर्माण करा रहे ग्रामीण पर किया जानलेवा हमला

Sat, 08 Apr 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गोसपुर भूपाल गढ़ी गांव में आवास का निर्माण करा रहे ग्रामीण पर जानलेवा हमला किया गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान हमलावरों ने उसके मवेशियों को भी नहीं बख्शा। आरोपियों ने मवेशियों को भी लाठी डंडों से पीटा। इसमें घायल एक मवेशी बाद में मर गया। घटना के बाबत पीड़ित ग्रामीण ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पांच लोगों को नामजद किया गया है। क्षेत्र के गांव गोसपुर भूपाल गढ़ी में गांव निवासी रामअवतार अपने लिए प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान का निर्माण करा रहा था। तभी गांव निवासी झंडू, मचला, बल्लो देवी, अनीता, ब्रजेश वहां पहुंचे और उससे कहा सुनी करने लगे। आरोपियों के गाली गलौज करने पर ग्रामीण ने उनका विरोध किया। इस पर आरोपियों ने उस पर लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पास में बंधे रामअवतार के मवेशियों पर भी लाठी बरसाई। जिस दौरान घायल हुई एक भैंस मर गई। मामले में ग्रामीण रामअवतार ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पांच लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने व पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें