आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 की पुनः परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय के इस फैसले से वार्षिक प्रणाली के तहत एलएलबी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष तथा बीएएलएलबी प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम वर्ष के विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
संबंधित पाठ्यक्रमों के ऐसे मुख्य और भूतपूर्व पात्र अभ्यर्थी, जो अनुत्तीर्ण हैं, उन्हें पुनः परीक्षा के लिए विशेष अवसर दिया गया है। बीएएलएलबी प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को दो प्रश्नपत्रों में जबकि एलएलबी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष तथा बीएएलएलबी तृतीय, चतुर्थ और पंचम वर्ष के विद्यार्थियों को तीन प्रश्नपत्रों में पुनः परीक्षा देने का मौका मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.ac.in पर संबंधित महाविद्यालय के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।