फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचार के डिब्बे में निकला मरा चूहा, दो नमूने जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
शहर में एक दुकान से अचार के डिब्बे में निकला चूहा - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) कार्यालय में सोमवार को दोपहर बाद एक युवक पैक अचार का डिब्बा लेकर पहुंचा। उसने डब्बे में चूहा होने की शिकायत की। डिब्बा खोलने पर उसमें मरा हुआ चूहा मिला। विभाग की टीम ने मिक्स्ड अचार के दो नमूने लेने के साथ ही पूरा स्टॉक सील कर दिया है।
विज्ञापन

शहर के बड़ा चौराहा स्थिब बाबा ब्रांड अचार की दुकान है। यहां से सोमवार को दोपहर बाद नगला रते निवासी मुन्नालाल ने एक किलो मिक्स्ड अचार खरीदा था। कुछ देर बाद वह अचार का पैक डिब्बा लेकर कलक्ट्रेट स्थित एफएसडीए कार्यालय पहुंचा और अचार के डिब्बे में चूहा होने की बात कही। अभिहित अधिकारी डॉ. टीआर रावत के आदेश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल और खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसबी सिंह दुकान पर पहुंचे।
यहां डिब्बा खोला गया तो उसमें मरा हुआ चूहा मिला। इस पर टीम ने इस डिब्बे को सुरक्षित करते हुए दो मिक्स्ड अचार के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। दुकान पर उपलब्ध मिक्स्ड अचार का पूरा स्टॉक रिपोर्ट आने तक सीज कर दिया है। इसकी बिक्री नहीं की जा सकेगी।
विज्ञापन

लापरवाही या कुछ और जानने में जुटा विभाग
अचार के डिब्बे में चूहा मिलने के बार एफएसडीए की टीम मामले की जांच में जुट गई है। विभाग को समझ नहीं आ रहा है कि लापरवाही के चलते अचार के डिब्बे में चूहा पैक हो गया या फिर इसके पीछे अन्य कोई राज है। इसकी जानकारी के लिए विभाग मामले की जांच कर रहा है।
अचार के डिब्बे में चूहा मिलने की शिकायत मिली थी। डिब्बा खोलने पर चूहा निकला है, जांच के लिए अचार के दो नमूने भेजे गए हैं। साथ ही स्टॉक सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

डॉ. टीआर रावत, अभिहित अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें