आगरा से डंफर में पत्थर लेकर मलावन पावर प्लांट जा रहे चालक का शव बारथर और मरगोजिया के बीच पेड़ पर लटका मिला। मौके पर पत्थर से भरी गाड़ी पलटी मिली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं आसपास के लोग हत्या के बाद पेड़ को शव लटकाने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के बावसा और मरगोजिया के बीच लोगों ने पलटा हुआ डंफर और पेड़ पर लटका युवक का शव देखा। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।