मैनपुरी में अनुसूचित जाति के लोगों के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इस घटना पर एससी आयोग के अध्यक्ष ने संज्ञान लिया है। मैनपुरी जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान को नोटिस भेजकर इस मामले में एससी एसटी एक्ट की धाराएं बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
अनुसूचित जाति के लोगों के साथ हुए उत्पीडऩ के एक मामले में राष्ट्रीय एससी आयोग के अध्यक्ष प्रो.रामशंकर कठेरिया ने जिलाधिकारी और एसपी को मामले के तथ्यों और पत्रावली सहित 11 जून को दिल्ली स्थित आयोग के कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
एससी आयोग ने किशनी के फरैंजी निवासी संतोष कुमार और कैलाश चंद्र कठेरिया की शिकायत पर कार्रवाई की है। जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान से कहा गया है कि मामले की केस डायरी सहित विवेचक भी सुनवाई के दौरान आयोग के समक्ष उपस्थित हों।