फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटकता मिला आगरा के डंफर चालक का शव

Wed, 29 May 2019 06:24 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
पलटे ट्रक के पास मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा से डंफर में पत्थर लेकर मलावन पावर प्लांट जा रहे चालक का शव बारथर और मरगोजिया के बीच पेड़ पर लटका मिला। मौके पर पत्थर से भरी गाड़ी पलटी मिली।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं आसपास के लोग हत्या के बाद पेड़ को शव लटकाने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
 
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के बावसा और मरगोजिया के बीच लोगों ने पलटा हुआ डंफर और पेड़ पर लटका युवक का शव देखा। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार आधार कार्ड से उसकी पहचान संतोष पुत्र देशराज निवासी हरदाया थाना अछनेरा आगरा के रूप में की। 

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक संतोष डंपर चालक है। मंगलवार को वह आगरा से डंफर में पत्थर भरकर मलावन के पावर प्लांट पर जा रहा था।

थाना प्रभारी कोतवाली देहात पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें