फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल की रखवाली कर रहे युवक पर गिरी बिजली, मौत

विज्ञापन
01एमएनपी-04-मृतक नरेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
कुरावली (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र से सटे एटा के गांव मनिकपुरा में बृहस्पतिवार की रात बिजली गिरी। चपेट में आकर एक 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके दादा गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन दोनों को मैनपुरी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, वहीं दादा को सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एटा के गांव मनिकपुरा निवासी 35 वर्षीय सुनील कुमार बृहस्पतिवार को अपने नाती 19 वर्षीय नरेंद्र कश्यप के साथ मक्का की फसल की रखवाली करने गए थे। जानकारी के अनुसार रात करीब 9:30 बजे अचानक बारिश होने लगी। सुनील और नरेंद्र कोठरी की ओर जा पाते इससे पहले ही बिजली दोनों पर गिर गई। हादसे में नरेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सुनील गंभीर रूप से झुलस गए। जानकारी होने के बाद परिजन दोनों को मैनपुरी स्थित जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सुनील की गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से मृत्यु की सूचना मिलने के थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
कुरावली सीमा से पांच किलोमीटर की है दूरी
एटा जिले का गांव मनिकपुरा जिले के कुरावली थाना क्षेत्र की सीमा से महज पांच किलोमीटर दूरी पर स्थित बार्डर का गांव है। आनन फानन में परिजन सुनील व नरेंद्र को लेकर जिला अस्पताल मैनपुरी पहुंचे थे। अगर एटा जिला अस्पताल जाते तो अधिक दूरी होने की वजह से समय अधिक लगता। थाना कुरावली पुलिस की ओर से एटा पुलिस को भी हादसे की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें