फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: जगनेर के गांव गुगाबंद के समीप खेत में मिला मृत तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 05 Jan 2023 04:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

बसई जगनेर क्षेत्र के गांव गुगाबंद के समीप एक खेत में मृत तेंदुआ मिला। ग्रामीणों का कहना है कि आसपास अन्य जानवर के पैरों के चिन्ह हैं। 
विज्ञापन
मृत तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना बसई जगनेर क्षेत्र के गांव गुगाबंद के समीप जंगल से सटे खेत में बुधवार को एक तेंदुआ मृत मिला। यह देख गांववालों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्षेत्रीय वन अधिकारी नीरज यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि ग्रामीणों ने फसलों की सुरक्षा के लिए खेतों के चारों ओर कटीले तार लगाए हैं। माना जा रहा है कि राजस्थान की ओर के जंगल से यह तेंदुआ यहां आया था। कटीले तार में गर्दन फंसने के कारण उसकी मौत हो गई। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी मौत की असली वजह का पता चलेगा। 

ग्रामीणों ने बताया कि मृत मिले तेंदुए के आसपास अन्य तेदुओं के पैर के निशान भी मिले हैं। इससे गांववाले डरे हुए हैं। गांव के सुनहरी लाल, सुब्बो प्रजापति ने बताया कि बुधवार की शाम को भी एक तेंदुआ नजर आया था। हालांकि कटीले तारों के कारण वह उन तक नहीं पहुंच सका।  

जगनेर के गांव रिछोहा में मई माह में दिखा था तेंदुआ

जगनेर क्षेत्र के गांव में रिछोहा में 15 मई को तेंदुआ दिखने की आहट शुरू हुई थी। तब  गांव के आसपास के मवेशियों को उसने शिकार बनाया गया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने  वन विभाग को सूचना दी थी। वन विभाग ने कैमरे पिंजरे आदि लगाकर इसे पकड़ने की कोशिश की थी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें