फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: युवक से दरिंदगी, आरोपियों ने हाथ पैर बांध किया कुकर्म, पिलाई पेशाब और मार दी गोली

Thu, 05 Jan 2023 01:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

पीड़ित युवक की मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इस पर पुलिस जांच कर रही है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में पहले से रंजिश चल रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के पटियाली क्षेत्र में एक युवक के साथ दरिंदगी की गई। युवक के साथ उसके गांव के ही कुछ लोगों ने कुकर्म किया। उसे पेशाब पिलाई और बाद में गोली मार दी। इसके बाद घायल युवक के हाथ-पैर बांधकर आरोपी फरार हो गए। यह आरोप लगाते हुए बुधवार को घायल युवक की मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


पीड़ित की मां ने बताया कि उनका बेटा रेलवे स्टेशन से अपने गांव लौट रहा था। इस बीच रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने युवक को तमंचे के बल पर रोक लिया। उसके हाथ पैर बांधकर जंगल में ले गए। आरोप है कि आरोपियों ने उसे बोतल से पेशाब पिलाया और कुकर्म किया। उसके बाद गोली मार दी और जेब के रुपये आदि छीन कर ले गए। वारदात के बाद पीड़ित के हाथ पैर बांधकर छोड़ गए। 

पुलिस कर रही जांच 

युवक के घर न पहुंचने पर परिजन चिंतित हो गए। उसकी तलाश की तो युवक खून से लथपथ मिला। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। परिवार के लोग अस्पताल लाए। जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीड़ित युवक की मां ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अभी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि पुलिस इन गंभीर आरोपों की जांच पड़ताल कर रही है। जांच पड़ताल में दोनों ही पक्षों के बीच में पहले से चल रही रंजिश सामने आई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें