फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वंदे भारत में परोसा गया गंदा खाना, ब्रेड कटलेट में निकली मरी हुई मक्खी; यात्री ने दर्ज कराई शिकायत

Sat, 02 May 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा से वाराणसी जा रही वंदे भारत ट्रेन में यात्री को परोसे गए ब्रेड कटलेट में मरी हुई मक्खी मिलने से हंगामा मच गया। शिकायत के बाद रेलवे ने मामले को गंभीर मानते हुए आईआरसीटीसी के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस। रेलवे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कैंट से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया जब कोच सी-13 में बैठे एक यात्री को परोसे गए ब्रेड कटलेट में मरी हुई मक्खी मिली। यात्री ने तत्काल रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।
विज्ञापन


 
Trending Videos

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि यात्री राघव मित्तल का टिकट आगरा से प्रयागराज तक के लिए था। उन्हें ट्रेन में भोजन के रूप में ब्रेड कटलेट परोसा गया था। खाने को खोलने पर उसमें मरी हुई मक्खी पाई गई। यह भोजन आगरा स्थित बेस किचन से लोड किया जाता है और आईआरसीटीसी इसकी निगरानी करता है।

 
विज्ञापन

घटना के बाद यात्री ने नाराजगी जताते हुए रेलवे हेल्पलाइन 139 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद जब कोच में टीटी पहुंचा तो सीट संख्या 2,3, 6 पर महाराष्ट्र के कपिल पाटिल परिवार के साथ बैठे थे। उन्होंने अन्य यात्रियों से मामले में विरोध करने के लिए कहा। इसके बाद अन्य यात्रियों में भी असंतोष देखा गया। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आईआरसीटीसी को पत्र भेजकर जिम्मेदारों पर दंडात्मक कार्रवाई की संस्तुति के साथ पत्र लिखा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें